भाजपा की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता : धर्मपाल सिंह

By: Dilip Kumar
4/14/2024 4:22:42 AM
अलीगढ़

राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ता को प्रदेश की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अलीगढ़ जिला कार्यालय पर प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ पूरे दिन बैठकों दौर चलता रहा।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारत माता को परम वैभव पर ले जाना होगा। भारतीय जनता पार्टी का पहला लक्ष्य है और हमारे कार्यकर्ता व भाजपा के विस्तारक संयोजक एवं प्रभारी केंद्र व प्रदेश की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत का परचम लहराएगी। इसके साथ ही सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मिले। कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल लाल ओर महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।


comments