जनता अपने आप को राजू भैया समझकर भाजपा प्रत्याशी को जीतने का कार्य करें : संदीप सिंह भैया

By: Dilip Kumar
5/5/2024 6:08:10 PM
अलीगढ़

राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं महर्षि वाल्मीकि सेवा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में एटा कासगंज के दो दर्जन गांवों एवं मोहल्ले के वाल्मीकि भाइयों बुजुर्गों एवं माता बहनों और युवाओं ने प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता शेर यूपी एटा के लोकप्रिय सांसद एवं प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया जी के समर्थन में राजवीर सिंह राजू भैया जी के गगन भेदी नारे लगाते हुए उनके आवास A D A कॉलोनी कासगंज पहुंचकर 31 किलो की माला पहनकर एवं गदा भेटकर अंग वस्त्र पहनकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके साथ ही भाजपा नेता विक्रम जीनवाल वाल्मीकि के नेतृत्व में पूरे वाल्मीकि समाज के लोगों ने माता बहनों ने बुजुर्गों ने युवाओं ने यह संकल्प लिया कि आने वाली 7 मई में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माननीय राजवीर सिंह राजू भैया जी को जिताने हेतु भाजपा के चुनाव निशान कमल के बराबर वाला बटन दबाकर राजवीर सिंह राजू भैया जी को तीसरी बार भारी बहुमत से विजय बनवाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय संदीप सिंह संजू भैया को गदा भेटकर 21 किलो की माला पहनकर अंग वस्त्र पहनकर साथ ही भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कासगंज के प्रभारी ठाकुर श्योराज सिंह को अंग वस्त्र पहनकर दोनों का स्वागत अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह संजू भैया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अगर इस देश में चिंता कोई करने वाला है तो उनका नाम माननीय नरेंद्र मोदी जी है हर एक वर्ग की गरीब की पिछड़ों की दलितों की माता बहनों के लिए अगर कोई गंभीर है और उनके लिए उनका बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने वाले व्यक्ति विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। हमें 400 पार करने के लिए एटा की सीट मान्य नरेंद्र मोदी जी के लिए भारी बहुमत से जीतकर देनी होगी। यही उनके लिए हमारा सबसे बड़ा कदम उनके परिवार के सदस्य होने के नाते बनता है मैं हृदय की गहराइयों से महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम जीनवाल वाल्मीकि जी का उनकी पूरी टीम का आभार प्रकट करता हूं जिनके नेतृत्व में आज दो दर्जन से अधिक गांव के प्रमुख लोगों के द्वारा यह सम्मान स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का प्यार एवं वोट सदा भाजपा के लिए मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा यह हमें पूर्ण विश्वास है।

इस मौके पर ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कासगंज प्रभारी ठाकुर श्योराज सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सेना का समर्थन मिला है निश्चित ही वाल्मीकि समाज के वोट के रूप में आशीर्वाद मिलेगा मैं पूरे महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी का आभार प्रकट करता हूं। इस मौके पर राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को राजू भैया समझ करके क्षेत्र में जाए एवं भाजपा को जीतने के लिए भाजपा की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचने का कार्य करें और 7 मई को भाजपा के कमल के निशान के बराबर वाला बटन दबाकर विजई बनाने का काम करें। इस मौके पर अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं युवा भाजपा नेता ठाकुर प्रवीण राज सिंह ने कहा कि हम निश्चित ही सबको साथ लेकर के सब के आशीर्वाद से सब की मेहनत से सबके सहयोग से माननीय नरेंद्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बेहतर कानून व्यवस्था एवं निष्पक्ष न्याय की वजह से अवश्य विजई होंगे।

इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल संगम प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिकिशन कोरी प्रदेश महामंत्री दिनेश अकेला प्रदेश मंत्री मेघ सिंह बाल्मीकि संजय कुमार मॉडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौहान जिला महामंत्री गुड्डू वाल्मीकि अमित वाल्मीकि मयंक अग्रवाल संजय वाल्मीकि शैलेंद्र कुमार माथुर राहुल कुमार सचिन वाल्मीकि गाम गोकुलपुर धर्मपुर महाराम का नगला बर्गमा अख्तोली , नया बास , बन्थर , गड़वारा , सुन्ना तीतारपुर , पिलुआ , नरहोली , कपेटा , महारेरा , नगला पवल , ऐहमदाबाद , कठोली , जिसमी , मत्थरा , बाबरपुर , कुठला , जाटवपूरा , कटरा मोहोल्ला , अमापुर , भोजपुर , रेखपुर , फ़्रेडी लाल वाल्मीकि चन्द्रपाल सिंह वाल्मीकि बबलू वाल्मीकि विनेश वाल्मीकि गोपी सिंह मिथुन कुमार अनिल कुमार वाल्मीकि सुनील सिंह टिंकू वाल्मीकि रिंकू लाल संदीप वाल्मीकि बिषाय कुमार सुखवीर वाल्मीकि विनोद कुमार वाल्मीकि रवि कुमार वाल्मीकि गोलू वाल्मीकि पप्पू वाल्मीकि राजेश वाल्मीकि उधाल सिंह आकास वाल्मीकि लेखपाल सिंह रोहित वाल्मीकि जीतू वाल्मीकि सुंदरम मनोज वाल्मीकि जितेन्द्र वाल्मीकि रणवीर वाल्मीकि भारतसिंह सचिन राजकुमार वाल्मीकि राजू वाल्मीकि रूकेन्द्र सिंह छोटू वाल्मीकि जयमन्ता देवी निर्मला देवी सुमन देवी नीतू देवी गीता देवी रीना देवी बिजल्ला देवी सीमा देवी रेनू देवी सुनीता देवी अनुराध देवी बबिता देवी जसोदा देवी मुस्कान सपना देवी आदि लोगों उपस्थित रहे।


comments