महात्मा फुले के दर्शन से प्रेरणा ले महिलाएं : बघेल

By: Dilip Kumar
4/13/2024 10:09:28 AM
अलीगढ़

राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। गुरुवार को अति पिछड़ा अधिकार मंच के मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल एडवोकेट के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर विशाल पांचवी संकल्प /शोभा यात्रा भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य समाज द्वारा निकली गई। शोभायात्रा का जीटी रोड, डीएवी इंटर कॉलेज पर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत करके बधाई दी गई।

कार्यक्रम के समापन स्थल केशव वाटिका पर पहुंचकर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा फुले के संघर्ष की बदौलत उपेक्षित वर्गों को शिक्षा के क्षेत्र में मौका मिला यह सदैव स्मरणीय रहेगा। उक्त कार्यक्रम में जवाहरलाल बघेल,सतीश चंद्र नायक,मुन्ना लाल कश्यप,वीरपाल सिंह प्रजापति,चेतन स्वरूप राजोरिया,गोवर्धन सिंह दरोगा जी आदि लोग शामिल रहे।।


comments