धर्मवीर सिंह बने भारतीय वीर दल के चुनाव प्रभारी, दिल्ली में होगा त्रिकोणात्मक मुकाबला

By: Dilip Kumar
3/27/2024 5:27:19 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी गढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह को भारतीय वीर दल ने दिल्ली में हो रहे संसदीय चुनाव में सातों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार चयन एवं चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है।उल्लेखनीय है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसना ने विधिवत घोषणा कर धर्मवीर सिंह (एडवोकेट) को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया। श्री सिंह को भारतीय वीर दल का प्रभारी बनाए जाने पर लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है कि पार्टी ने एक योग्य, अनुभवी नेता को प्रदेश चुनाव का कमान सौंप कर उचित निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि संघ के शिक्षित स्वंसेवक धर्मवीर सिंह का परिवार पिछले 60 वर्षों से संघ परिवार से जुड़ा है पूर्व निगम पार्षद, पूर्व चेयरमैन नगर निगम उद्यान विभाग धर्मवीर सिंह वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं तथा काफी कम मतों के अंतर से पराजित हुए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी श्री सिंह भाजपा की टिकट पर कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा बूथ प्रबंधन कमेटी के संयोजक के रूप में भी इन्होंने अपनी काबिलियत एवं मेहनत से पार्टी में नई जान फूंक दी थी। धर्मवीर सिंह की दिल्ली में काफी मजबूत पकड़ है क्योंकि आरक्षण की विसंगतियों व डी नोटिफिएड ट्राइब्स (DNT) की समस्याओं एवं मांग को लेकर वह लगातार दिल्ली सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं।

धर्मवीर सिंह जैसे कुशल अनुभवी नेता के हाथ में भारतीय वीर दल की कमान सौंपने के बाद दिल्ली के सभी सातों सीटों पर त्रिकोणात्मक मुकाबला निश्चित है। भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भारतीय वीर दल के चुनाव मैदान में कूदने के बाद काफी दबाव में है।दिल्ली की जनता बदलाव के मूड में है ऐसी स्थिति में भारतीय वीर दल को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और इसकी भरपूर संभावना है की धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में इस पार्टी के उम्मीदवार कई सीटों पर विजयी होंगे तथा अपने विरोधी को मजबूत टक्कर देंगे।


comments