पहली फरवरी से 04 फरवरी तक जीकेसी मनायेगा स्थापना दिवस

By: Dilip Kumar
1/31/2024 7:28:14 PM
पटना

जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की स्थापना दिवस समारोह 01 फरवरी को मनाया जाएगा। साथ ही 11 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति समिति की बैठक होगी। उक्त बैठक को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रात्रि 8 बजे से जूम मीटिंग की गई। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि को जूम मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने की। बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद , प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, अरविंद कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, आलोक कुमार वर्मा, आनन्द सिन्हा, दिवाकर कुमार सहित 30 से अधिक सदस्य शामिल थे।

संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार प्रदेश के अधिकांश जिलों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपना - अपना विचार रखा और संगठन की भावी योजनाओं, कार्यक्रमों क्रियाकलापों उद्देश्यों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने में एक बार आवश्यक रूप से जुम मीटिंग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव,2024 में कायस्थो की भागीदारी को अधिक से अधिक सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी (रविवार) जीकेसी की प्रदेश कार्य- समिति की बैठक पटना के लाला लाजपत भवन होगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों और उसके कार्यकलापों, उपलब्धियां, भविष्य की योजनाएं, सदस्यता अभियान और संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं कार्यों की गहन समीक्षा की जायेगी। साथ में, आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार- विमर्श एवं चर्चा होगी।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि जीकेसी स्थापना दिवस चार दिवसीय (01 फरवरी से 4 फरवरी तक) मनाया जाएगा। उक्त अवधि में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजिक कार्यक्रम और आयोजित किया जाएगा। 01 फरवरी को पटना में स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के सम्बोधन से शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार प्रदेश कला संस्कृति प्रकोष्ठ के दिवाकर कुमार करेंगे । संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी कला संस्कृति प्रकोष्ठ दीप श्रेष्ठ के अनुसार 01 ली फरवरी को ‘एक दीपक जीकेसी के नाम' कार्यक्रम के तहत जीकेसी परिवार के प्रत्येक सदस्यों को जो जहां हो वहां के तर्ज पर एक दीपक जीकेसी के नाम से रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे के बीच अवश्य जलाये और शेयर करें।


comments