जीकेसी के पटना जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने रविन्द्र किशोर

By: Dilip Kumar
1/20/2024 9:46:23 PM
पटना

जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के पटना जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र किशोर को बनाया गया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - सह - बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने दी। उन्होंने बताया कि पटना जिला मुख्यालय को मजबूती देने के उद्देश्य से जीकेसी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन और पटना जिला के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव की अनुशंसा पर रविन्द्र किशोर को पटना जिला के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री किशोर को इसके अतिरिक्त पटना जिला सदस्यता अभियान का भी प्रभारी बनाया गया है। दीपक अभिषेक ने बताया कि श्री किशोर की सक्रीय सहभागिता को देखते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवम बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन पत्र निर्गत किया गया है।

पटना जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत रविन्द्र किशोर ने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। उक्त अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक और पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद उपस्थित थे। रविन्द्र किशोर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। रविन्द्र किशोर को बधाई देने वालों में प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - सह - प्रभारी बिहार दीपक कुमार अभिषेक, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, आशुतोष ब्रजेश, डॉ० हर्षवर्धन, दिलीप कुमार सिन्हा, नवीन कुमार, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, रवि सहाय, अनिल कुमार दास, जयंत शामिल थे।


comments