'आप' नेता अधिवक्ता निशांत आनंद को मिली प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी

By: Dilip Kumar
1/15/2024 4:36:29 PM
गुरुग्राम

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में लगातार विस्तार होने से अन्य पार्टियों में हलचल मची हुई है,वही पदाधिकारियों की नियुक्ती में युवाओं को ज्यादा हिस्सेदारी पार्टी में मिलने से राज्य में खुशी का माहौल है। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश के प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जी के निर्देश पर हरियाणा में पार्टी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारी नियुक्त किए वही, कई नेताओं का कद भी बड़ाया गया। हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेता निशांत आनंद,अधिवक्ता हरियाणा प्रदेश लीगल सेल के उपाध्यक्ष, नूह जिले के पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रहे, वहीं,पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर हरियाणा प्रदेश प्रभारी , सांसद सुशील गुप्ता ने निशांत आनंद को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया।

निशांत आनंद अधिवक्ता के राज्य प्रवक्ता बनते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।निशांत आनंद अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सांसद राज्यसभा संदीप पाठक,प्रदेश प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा किया ।उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है, दिल्ली और पंजाब की सरकारें जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही हैं जिससे हरियाणा की जनता को भी केवल आप पर ही भरोसा है।आगामी चुनाव में हरियाणा की जनता का भरपूर प्यार केवल आम आदमी पार्टी को मिलेगा।

निशांत आनंद समाज सेवा के साथ ही कई वर्षो से विभिन्न अदालतों में प्रेक्टिस कर रहे हैं,वही, कई जरूरतमंद लोगों का मुकदमा लड़ने के साथ हैं उन्हें मुफ्त कानूनी सलाह भी देते हैं।निशांत आनंद हरियाणा जिले में सक्रीय कार्यकर्ता की तरह लगातार जनहित के मुद्दो पर लोगों के साथ संघर्ष कर रहे हैं,बिजली, पानी,महिला सुरक्षा,अन्य जनसेवा के कार्य कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।


comments