अशोक विहार की संगत ने मनोहर सिंह द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर मोहर लगाई: सरना

By: Dilip Kumar
4/29/2024 5:03:36 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि सरदार मनमोहन सिंह जो कि लंबे समय से सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्हें अशोक विहार की संगत ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अशोक विहार फेस 2 के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह संगत द्वारा उनके सेवा कार्यों की पहचान है जिसके चलते उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया है।

सरदार सरना ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी के लिए स. मनोहर सिंह बधाई देते हैं व गुरु साहिब से प्रार्थना करते है कि उन्हें उद्यम के साथ सेवा करने और सभी के साथ मिलकर गुरमति मर्यादानुसार सुचारू प्रबंध चला सकें। इस दौरान हरविंदर सिंह सरना, करतार सिंह विक्की चावला, रविंदर सिंह खुराना ने भी मनोहर सिंह को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अशोक विहार फेस 2 का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार निष्ठावान संगत की सेवा करते रहेंगे।


comments