घाणेराव : 225 गौ सेवकों, लंपी वॉरियस को महामंडलेश्वर दाती महाराज ने किया सम्मानित

By: Dilip Kumar
11/19/2022 8:34:46 PM

घाणेराव से बंसी लाल की रिपोर्ट। कस्बे में श्री शनिदेव सेवा समिति घाणेराव के तत्वाधान में आयोजित स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंद दाती महाराज के सानिध्य में श्री गौ सेवा रत्न सम्मान समारोह ओर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 225 लंपि वॉरियस को गौ सेवा रत्न से समानित किया गया। वही दाती महाराज की ओर 200 जरूतमंद गरीब लोगों को कंबल वितरण की गई।

इस दौरान समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को प्रवचन देते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने माता पिता की सेवा नही करता, वह जीवन कभी खुश नही रह सकता है। क्योकि चारो धाम तो माता पिता के चरणों में है, उसके बावजुद लोग माता पिता की सेवा करना तो दुर उनको प्रणाम भी करना उचित नही समझते है। उन्होने कहा कि गौ सेवा से जो पुन्य मिलता है वह किसी भी सेवा से नही मिल सकता है।

प्रदेश में लंपी रोग से गायों की मौत हो रही थी, ऐसे में इनको बचाने के लिए समाजसेवी ओर युवाओं ने कार्य किया वह काबिल तारीफ है। गांव गांव ओर ढाणी ढाणी लोगों ने लंपि रोग से ग्रस्त गायों को बचाने के लिए दिनरात मेहनत की जिससे हजारों गायों को बचाया जा सका। वही पुर्व कांग्रेस खनिज प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ ने कहा कि दाती महाराज ने जो गरीबों की सेवा करने का बिठा उठाया था। जिससे कई गरीब परिवार को लाभ मिला है, वही भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने कहा कि दाती महाराज की ओर पिछले कई वर्षो से लगातार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे गरीब व जरूतमंद लोगों का आर्थिक विकास हुआ है।

इससे पूर्व दाती महाराज के घाणेराव पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर उनका स्वागत करने के लिए गाजे बाजे के साथ बस स्टेण्ड पहुंचे जहा ग्रामीणों की ओर दाती महाराज का पुष्पवर्षाकर स्वागत किया। उसके बाद जुलुस के रूप में दाती महाराज समारोह में पहुंचे। इस दौरान समारोह में उपस्थित लाल महाराज व मुख्य अतिथि डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस खनिज प्रकोष्ठ, मंशाराम परमार भाजपा जिलाध्यक्ष, गणपतसिंह बालराई अध्यक्ष सारंगवास खेतलाजली ट्रस्ट कमेटी, नेनाराम चौधरी पुर्व सरपंच, दिविजयसिंह, गुलाबसिंह राजपुरोहित नाडोल पृथ्वीराजसिंह राजपुरोहित दादाई, कुलदीपसिंह बग्गा, अल्लारखा खान, भेराराम अखावत, मदन हेमावत, रमेश बावल, कालू मारू, मदन सिंह इन्दा, रमेश टोकरला, बंशीलाल कुमावत, प्रमोदपालसिंह मेघवाल पूर्व जिला परिषद सदस्य, अबालाल बागोडिया, महेशसिंह चारण, सतीश सोनी का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया। इस दौरान शनिदेव सेवा समिति के सदस्य दिनेश आदिवाल, मनोहरसिंह परिहार, सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अमरसिंह पवार, रतनलाल वैष्णव, हिरालाल लखारा, रमजान खान, मुस्ताफ पठान, विक्रम आदिवाल, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

समारोह में 225 वॉरियस को समानित किया

घाणेराव में आयोजित श्री गौ सेवा रत्न समान समारोह में लंपी रोग में सहयोग करने वाले वॉरियस जिसमें घाणेराव, नाडोल, नारलाई, देसूरी, बडौद, आना, दादाई गांवों के 225 लंपि वॉरियस को दाती महाराज की ओर स्मृति चिन्ह ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जरूतमंद 200 लोगों को कंबल वितरण की

घाणेराव में आयोजित समारोह में दाती महाराज की ओर गरीब ओर जरूतमंद लोगों को कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। जिसके तहत समारोह में 200 गरीब जरूतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण की गई। इस दौरान घाणेराव, गरासिया कॉलोनी, गुडा भोपसिंह के गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

बालिकाओं की ऑखों में छलके आंसु

घाणेराव में आयोजित समारोह में दाती महाराज को देख समारोह में उपस्थित बालिकाओं के ऑखों में आंसु छलके गये। क्योकि इस बालिका गुरूकुल आश्रम आलावास में अध्ययन करती थी। जैसे ही बालिकाओं को मालुम पडा कि दाती महाराज घाणेराव पहुंचे। वह कार्यक्रम पहुंच गई ओर उनकी ऑखों में आंसू बहने शुरू हो गये। जिसके बाद दाती महाराज भी भावुक हो गये।


comments